पुरानी पेंशन समस्या के समाधान के लिए गम्भीरता से प्रयास करुंगा: श्रीचन्द्र शर्मा
गौतमबुद्ध नगर।रविवार को जी एल बजाज तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थान के सभागार में संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के बैनर तले प्रादेशिक शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्रीचन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में उन्होंने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने ऐसे अध्यापक जो पूर्व में शिक्षा मित्र रहे थे और जिनके शिक्षा मित्र पद का विज्ञापन 28 मार्च 2005 से पूर्व जारी हुआ था उन्हें पुरानी सेवा के आधार पर पुरानी पेंशन से आच्छादित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 46 जनपदों में विकल्प पत्र लिये गये हैं शेष 28 जनपदों में आज भी विकल्प पत्र नहीं जमा कराये गये हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन मामले के लिए मुख्यमंत्री जी से संघ के प्रतिनिधियों की मुलाकात कराने का आग्रह किया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि मैं अपनी तरफ से आपकी पेंशन के सम्बन्ध में गंभीरता से प्रयास कर रहा हूं।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में मैंने आप लोगों के मामले में व्यापक चर्चा की थी।योगी सरकार ने आप लोगों को मानदेय वृद्धि के साथ कैशलेश चिकित्सा को देने का कार्य किया जो पूर्व में किसी भी सरकार ने नहीं किया था।आगमी चुनाव में आपको योगी जी का हाथ मजबूत करना है।
शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में जगवीर भाटी, पुनीत चौधरी राजीव सिंह, आशीष श्रीवास्तव, गुरुचरण,पवन सिंह, कमलाकर सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, गिरिजा शंकर शुक्ल, संतोष कुमार पाण्डेय, कमलेश यादव, रमेश मणि, शिवाकांत सिंह, मशरूफ अली, रमेश चंद्र सेन, सर्वेश सिंह, बैजनाथ सोनी सहित भारी संख्या में शिक्षक सभागार में मौजूद रहे।


यह प्रयास आने वाले समय में हम लोगों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने का कार्य करेगा।
जवाब देंहटाएंइस टीम को सरकार तक यह बात लगातार पहुंचने का कार्य करते रहना चाहिए।
वीर तुम बढ़े चलो
जवाब देंहटाएंधीर तुम बढ़े चलो
सामने पहाड़ हो
सिंह की दहाड़ हो
बिल्कुल सही बात है शिक्षा मित्रों से शिक्षक बने शिक्षको को पुरानी पेंशन का लाभ अवश्य मिलना चाहिए
जवाब देंहटाएंजिस प्रकार से संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा लगातार पुरानी पेंशन हेतु 28 मार्च 2005 की पूर्व की गई सेवा को पेंशन हेतु जोड़ने के संबंध में जो प्रयास किये जा रहे हैं और उस प्रयास को अमली जामा बनाने में प्रतिनिधियों का सहारा लिया जा रहा है निश्चित रूप से एक दिन यह पुरानी पेंशन की मंजिल को प्राप्त करने में मिल का पत्थर साबित होगाl
जवाब देंहटाएंबिल्कुल पुरानी पेंशन के हकदार हैं और मिलना भी चाहिए
जवाब देंहटाएं