पारिवारिक विवाद में मां-बहन पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान दोनों की मौ*त, आरोपी हिरासत में

 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान भूपेंद्र पटेल द्वारा अपनी मां और बहन पर धारदार वस्तु से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृ*त घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र पटेल को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related

JAUNPUR 7976247523503375676

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item