गौराबादशाहपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

गौराबादशाहपुर, (जौनपुर) स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल  के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक रवि प्रकाश अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर की खास सूचना पर पुलिस ने मोलनापुर (तेजपुर) थाना केराकत निवासी सागर यादव पुत्र गुलाब यादव को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल मोपेड बरामद की गई।  

 पुलिस की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किय। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना गौराबादशाहपुर में एक थाना कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या में एक मुकदमा दर्ज है।

Related

JAUNPUR 8659497670601182895

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item