मछलीशहर में चंद्रशेखर आजाद का आगमन, बोले- बहुजन समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए आजाद समाज पार्टी को करेंगे मजबूत

जौनपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ चंद्रशेखर रावण बुधवार शाम मछलीशहर पहुंचे। कुंवरपुर टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और उत्साह के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में उनका कार्यक्रम है। आजाद समाज पार्टी को मजबूत कर बहुजन समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कितनी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, इस सवाल पर उन्होंने स्पष्ट संख्या बताने के बजाय कहा कि इसके बारे में जोन के लोगों से पूछ लिया जाए। उन्होंने कहा कि मछलीशहर सीट पर पार्टी की जीत कैसे सुनिश्चित की जाए, इसे लेकर गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद मछलीशहर में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बंधवा के रास्ते मीरगंज पहुंचकर जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम जौनपुर में बताया गया है।

चंद्रशेखर आजाद के आगमन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। मछलीशहर में उनके कार्यक्रम के जरिए आजाद समाज पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश करेगी।

Related

डाक्टर 1851264432000340397

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item