भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. विनोद राय की माताजी के निधन पर प्रधानाचार्य परिषद ने जताया शोक

 

जौनपुर। ग्रामोदय इंटर कॉलेज गौराबादशाहपुर के पूर्व प्रधानाचार्य एवं भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर डॉ. विनोद राय की पूज्यनीय माताजी का 98 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से शिक्षा जगत एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि डॉ. विनोद राय ने दी।

अंत्येष्टि स्थल रामघाट पर प्रधानाचार्य परिषद के सदस्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह, प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. जंगबहादुर सिंह, गुलालपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जेपी सिंह, बीबीपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह, कुँवरदा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह, तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती इंटर कॉलेज डॉ. अखिलेश पांडेय सहित अनेक शिक्षाविद एवं शिक्षक अश्रुपूरित नेत्रों से मौजूद रहे।

दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार शाम पांच बजे प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर की शोकसभा जनक कुमारी इंटर कॉलेज में परिषद के अध्यक्ष डॉ. जंगबहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

शोकसभा में डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. उदयराज सिंह, डॉ. अनिल कुमार उपाध्याय, डॉ. प्रमोद सिंह, रमेश सिंह, डॉ. रामनयन सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. जयप्रकाश सिंह 'बाबा', डॉ. सुधाकर उपाध्याय, डॉ. सुभाष सिंह, प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिपाठी, रमेश सिंह, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संतोष दुबे, डॉ. मो. नासिर, डॉ. ओमप्रकाश शाही, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. रामानंद यादव, डॉ. बालेंदु त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश चंद श्रीवास्तव, शिवशंकर सिंह, अजय सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. आशीष सिंह, सुनील सिंह, जितेंद्र मौर्य, डॉ. शाहिद नईम, डॉ. अलमदार, डॉ. सर्वेश द्विवेदी, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. अमित कुमार दुबे, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. अखिलेश पांडेय, विपनेश श्रीवास्तव सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 2558193623233707026

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item