NEET PG में डॉ. जिज्ञासा तिवारी ने लहराया सफलता का परचम

 बदलापुर की मेधावी बेटी की उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष, शुभचिंतकों ने दी बधाई

जौनपुर। साहस को जब संकल्प का संबल मिलता है तो सफलता का कमल स्वतः खिल उठता है। इस कथन को चरितार्थ करते हुए बदलापुर के तियरा भेलूपुर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य राम सागर तिवारी की पौत्री एवं कैप्टन डॉ. सुनीलकांत तिवारी, प्रवक्ता ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन की मेधावी सुपुत्री डॉ. जिज्ञासा तिवारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG) में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।


चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में शामिल NEET PG में सफलता हासिल कर डॉ. जिज्ञासा ने अपनी प्रतिभा, लगन और निरंतर परिश्रम का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं बदलापुर क्षेत्र के लोगों ने भी इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उन्हें बधाई दी है।


शुभचिंतकों का कहना है कि डॉ. जिज्ञासा की सफलता क्षेत्र की उन बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी है, जो कठिन परिस्थितियों में बड़े लक्ष्य हासिल करने का सपना देख रही हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए वह भविष्य में मानव सेवा के माध्यम से समाज के लिए योगदान देंगी।


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी एवं प्रधानाध्यापक जितेंद्र तिवारी ने डॉ. जिज्ञासा के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता कठिन साधना, मेधा और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने डॉ. जिज्ञासा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।


डॉ. जिज्ञासा तिवारी की सफलता पर राजेंद्र मिश्रा, सूर्यमणि मिश्रा, देवमणि मिश्रा, सतीश मिश्रा, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. अंबिका तिवारी, डॉ. रिचा तिवारी, डॉ. हर्षित तिवारी, डॉ. हर्ष तिवारी, विनोद मिश्रा, विकास मिश्रा, उमेश मिश्रा (अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर), राय साहब यादव (मंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर), प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष अनिल यादव समेत क्षेत्र के अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


शुभचिंतकों ने कामना की कि डॉ. जिज्ञासा का ज्ञान, सेवा और करुणा का यह सफर निरंतर आगे बढ़े और वह चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज का नाम रोशन करें।

Related

JAUNPUR 3193136424361578356

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item