नगर पंचायत के बोर्ड बैठक के कार्यवाही रजिस्टर लिपिक से छीना, पन्ने भी फाडे
https://www.shirazehind.com/2026/09/blog-post_633.html
जफराबाद। नगर पंचायत कचगांव में गुरुवार को होने वाली समीक्षा बैठक में कार्यवाही रजिस्टर लेकर जा रहे लिपिक के साथ दो सभासदों सहित चार लोगो ने गाली गलौज किया।उनसे सरकारी रजिस्टर छीन लिया। कार्यवाही रजिस्टर के पन्ने भी फाड़ दिये।
नगर पंचायत में तैनात लिपिक आसिफ नगर पंचायत समीक्षा बैठक के लिए चेयरमैन फिरोज खान के समक्ष उक्त रजिस्टर को लेकर जा रहा था।आशिफ कार्यवाही रजिस्टर को लेकर सभासद सुनील विश्वकर्मा के साथ कार्यालय जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि रास्ते में नगर पंचायत के दो सभासदों सहित चार लोगों ने मिलकर उन्हे रास्ते में ही रोक लिया और गाली देने लगे। आशिफ के हांथ से कार्यवाई रजिस्टर को छीन लिया और उसके पन्ने पर कलम आदि चलाकर खराब कर दिया।पन्ने फाड़ डाले तथा फाइल लेकर चले गए।आरोप है कि उन लोगों ने दो घन्टे बाद कार्यवाही रजिस्टर वापस तो कर दिया मगर उसमें कई पन्ने फाड़कर निकाल लिया। थाना प्रभारी कमल नयन दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

