शाहगंज में PDA जनपंचायत, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी पर हुआ संवाद
https://www.shirazehind.com/2026/09/pda.html
जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में PDA जनपंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा रहीं। खुटहन के फिरोजपुर, सुईथाकला के शाहमऊ व हुसेनाबाद तथा शाहगंज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में उन्होंने PDA समाज के लोगों से संवाद किया।
लीलावती कुशवाहा ने सामाजिक न्याय, संविधान, हक-अधिकार, समानता और सभी वर्गों की समान भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने तथा 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से एकजुट होने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, उदयभान मौर्य, भानु प्रताप मौर्य व प्रभाकर मौर्य ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व PDA समाज के लोग मौजूद रहे। जिला महासचिव आरिफ हबीब ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे और समान भागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मिथिलेश यादव का विशेष योगदान रहा।

