मोहम्मद हसन कॉलेज में 15 अक्टूबर को सजेगा कलाम मंच, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर याद किए जाएंगे उनके प्रेरणादायी विचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान

 

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में गुरुवार, 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कॉलेज के सौदागार हॉल में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन, उनके विचारों, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया जाएगा। उनके आदर्शों और युवाओं को बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करने वाले संदेशों पर भी चर्चा होगी।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. कलाम के विचारों और उनके जीवन मूल्यों को स्मरण किया जाएगा।

Related

JAUNPUR 5776464989948304412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item