भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई जिला टीम घोषित, जौनपुर में ईशान राम जायसवाल तो मछलीशहर में महेंद्र यादव को मिली कमान
https://www.shirazehind.com/2026/10/blog-post_717.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची देर रात जारी कर दी गई। नई सूची में जौनपुर जिले की जिम्मेदारी ईशान राम जायसवाल को सौंपी गई है, जबकि मछलीशहर का जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव को घोषित किया गया है।
सूची जारी होने के बाद दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नियुक्तियों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। दोनों नेताओं से संगठन को मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की अपेक्षा की जा रही है।

