16 टीमों के बीच होगी जेबीएल 3×3 बास्केटबाल की जंग

 विजेता को 10 हजार और उपविजेता को पांच हजार रुपये के साथ मिलेगी ट्राफी

जौनपुर। जिले में बास्केटबाल की नई प्रतिभाओं को मंच देने और खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की पहल शुरू हो गई है। जौनपुर जिला बास्केटबाल एसोसिएशन (जेडीबीए) की ओर से 11 नवंबर को तिलकधारी महाविद्यालय के बास्केटबाल कोर्ट पर एक दिवसीय जेबीएल 3×3 बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पूर्वांचल की 16 चुनिंदा टीमें प्रतिभाग करेंगी।


प्रतियोगिता की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को टीडी कालेज के बास्केटबाल कोर्ट पर जेडीबीए की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रतियोगिता के आयोजन को अंतिम रूप दिया गया। आयोजकों के अनुसार 3×3 प्रारूप में होने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।


प्रतियोगिता में विजेता टीम को 10 हजार रुपये और ट्राफी, जबकि उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये और ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बास्केटबाल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना, उन्हें प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।


प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। वे युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के साथ उनका उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजन की जिम्मेदारी अंशुमान सिंह ‘मोनू’ और अभिषेक सिंह ‘रिक्की’ को सौंपी गई है।


बैठक में वरिष्ठ खिलाड़ी वीरभद्र सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह ‘मामा’, रहमतुल्ला, चंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह ‘सुक्खू’, वेद प्रकाश सिंह, डा. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, बच्चा सिंह, सिद्धार्थ कुमार सिंह ‘बाबी’, डा. आलोक सिंह और शशांक सिंह ‘भीम’ समेत खेलप्रेमी मौजूद रहे। एसोसिएशन ने जिले के खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।

Related

JAUNPUR 8771858968850359004

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item