जौनपुर के 21 विकास खंडों में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 50 क्लीनिंग टास्क फोर्स ने संभाली कमान

 

जौनपुर। जिले को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को 21 विकास खंडों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की पहल पर गठित 50 क्लीनिंग टास्क फोर्स (CTF) के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण बाजारों और कूड़े के ढेर वाले स्थानों की व्यापक सफाई कराई गई।


जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी 21 विकास खंडों में 50-50 सफाई कर्मियों की संख्या में क्लीनिंग टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके माध्यम से 31 अक्टूबर को सिकरारा बाजार, बक्शा बाजार, जलालपुर विकास खंड परिसर सहित सभी विकास खंडों में पूर्व से चिह्नित स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान डार्क स्पॉट, कूड़े के ढेर, चकमार्गों के किनारे उगी झाड़ियों, ग्रामीण बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की वृहद स्तर पर साफ-सफाई की गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखना है।

Related

JAUNPUR 6538212690890673097

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item