डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2026/10/blog-post_9735.html
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

