बॉक्सिंग में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज का दबदबा, 40 अंकों के साथ बना चैंपियन

 टीडी पीजी कॉलेज को दूसरा और शिव गोविंद पीजी कॉलेज को मिला तीसरा स्थान, खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्राचार्य ने जताई खुशी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सत्र 2026-27 के तहत 18 अक्टूबर को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने कुल 40 अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया। टीडी पीजी कॉलेज, जौनपुर की टीम 30 अंकों के साथ दूसरे और शिव गोविंद पीजी कॉलेज, मछलीशहर की टीम 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।


प्रतियोगिता में राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज, सिंगरामऊ, संत गोला पीजी कॉलेज, गाजीपुर तथा पीजी कॉलेज, गाजीपुर सहित विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपने दमखम, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया।


प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. शेखर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा के बल पर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. शहनवाज खान, डॉ. कमरुद्दीन शेख, कॉलेज कोच मोहम्मद शफीक किरमानी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की टीम की शानदार जीत पर प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।


Related

JAUNPUR 269403946165382679

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item