आरोग्य मेला में पशुपालकों ने पशुओं का कराया उपचार
https://www.shirazehind.com/2026/10/blog-post_190.html
जौनपुर ।पशुपालन विभाग की ओर से रविवार को सीमावर्ती आजमगढ़ जिला के फूलपुर ब्लाक के रसावा गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में पशुपालकों ने अपने पशुओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पशु चिकित्सकों की टीम ने 658 पशुओं का उपचार किया।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश जयसवाल और मनीष सिंह ने संयुक्त रूप से गोपूजन करने के बाद फीता काटकर पशु मेला का उद्घाटन किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार वर्मा ने पशुओं की संक्रामक बीमारियों के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ.आलोक सिंह, डॉ.प्रवेश यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी राम सुरेश यादव, वेट फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, पशु पालक हरीनाथ यादव, सतीराम यादव, रामधारी यादव, बृजेश यादव, हरेंद्र राय, सुरेश मिश्रा समेत अन्य पशुपालक उपस्थित रहे।

