विजयादशमी पर विहिप और बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

 धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान

जौनपुर। विजयादशमी के अवसर पर केरारवीर बाबा मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों का पूजन किया गया। शस्त्रों पर रक्षा सूत्र बांधकर मंत्रों के माध्यम से उनका अभिसिंचन किया गया। आयोजन को अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर आशुतोष सिंह ने ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ की व्याख्या करते हुए कहा कि जब हम धर्म की रक्षा करते हैं, तब धर्म भी हमारी रक्षा करता है। इसलिए अपने धर्म की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके आचरण को जीवन में उतारना चाहिए।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि शस्त्र धारण करना शास्त्र सम्मत परंपरा का हिस्सा है। हमारे देवी-देवता भी शस्त्र धारण करते हैं और अधर्म करने वालों को दंड देते हैं। उन्होंने कहा कि शस्त्र पुरुषार्थ का प्रतीक है और उसे धारण करना शौर्य का परिचायक है।

कार्यक्रम के अंत में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुनील मौर्य ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक गणेश मोदनवाल, जिला बलोपासना प्रमुख कुबेर कुशवाहा, सहसंयोजक शिवम अग्रहरी, आशीष मिश्रा, राहुल बाबा, सूरज बाबा, जितेंद्र अग्रहरि, विद्यार्थी संपर्क प्रमुख विनीत मौर्य, अमित शुक्ला, विशाल सिंह, सहसंयोजक सत्यम मिश्रा, सुधीर सिंह, हिमांशु सोनकर और अवनीश मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 4846489293356816653

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item