नवरात्रि के 7वें दिन भक्तों ने मां कालरात्रि स्वरूप में चौकियां धाम में टेका मत्था

 

चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में शनिवार को शारदीय नवरात्र के 7वें दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां शीतला का कालरात्रि स्वरूप में दर्शन-पूजन करके मत्था टेका। प्रातःकाल भोर में 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर पुजारी सुजीत पंडा ने माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया। हवन—पूजन एवं माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े होकर भक्तों ने माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन करते नजर आये। मन्दिर परिषद को आकर्षण रूप, रंग—बिरंगे झालर, लाइट आदि से सजाया गया है। दर्शनार्थी माता रानी के दर्शन पूजन करने के पश्चात् सत्य नरायन मन्दिर, कालभैरव नाथ मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करते नजर आये।

श्रीमद्देवी भागवत पुराण के अनुसार शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप में कालरात्रि मां का पूजन किया जाता है। मां कालरात्रि का रंग काला और बाल बिखरे हुये होते हैं। इनके 3 नेत्र हैं और गले में बिजली जैसी चमकने वाली माला सुशोभित है। ये शुभ फल देने वाली हैं इसलिए इन्हें 'शुभंकरी' भी कहा जाता है। मां कालरात्रि को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग अत्यन्त प्रिय है। ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नम: का जाप करना शुभ माना जाता है।

मान्यता है कि 7वें दिन शाम को दीये में कुछ काले तिल डालकर जलाने से भय और बुरी नजर से रक्षा होती है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर सहित मेला क्षेत्र में पुलिस व पीएसी के जवान लगाये गये हैं। आजमगढ़ मार्ग से आने वाले दर्शनार्थियों के लिये वाहन पार्किंग की व्यस्था मन्दिर से 300 मीटर की दूरी पूर्वी मुख्य मार्ग की गयी है। वहीं वाराणसी, शाहगंज, सुल्तानपुर, जौनपुर से आने पर पश्चिमी मुख्य मार्ग बड़ागर चौराहे पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। शीतला चौकियां धाम चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मेला क्षेत्र में मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 1152320706099717266

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item