भूमि विवाद में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान हुई मौत

 

डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल राजकुमार गोड़ (42) की शुक्रवार रात समय 11 बजे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट के दौरान राजकुमार के सिर में गंभीर चोट आयी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाते समय दोपहर में मोढ़ेला बाजार व बरामनपुर गेट पर परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने जाम को समझा बुझाकर खुलवाया। भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान राजकुमार गोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा, पुलिस बढ़ायेगी धारा
पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के कुल 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। राजकुमार की मौत के बाद पुलिस मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाने की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।


तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजकुमार अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा कृष्णकांत (20) कक्षा 12वीं पास करके आईटीआई कर रहा है जबकि छोटा बेटा रविकांत (18) कक्षा 12वीं में पढ़ता है। बेटी रागिनी (14) कक्षा दसवीं की छात्रा है। पिता की मौत से तीनों बच्चों के सिर से साया उठ गया। पत्नी ममता और माता हिरावती का रो-रोकर बुरा हाल है। वृद्ध पिता रामरूप के सामने बेटे की अर्थी उठते वक्त माहौल बेहद गमगीन हो गया।

बंजर की जमीन को लेकर चला आ रहा विवाद
मृतक की बहन आशा के अनुसार पिछले कई वर्षों से उनके भाई मृतक राजकुमार गोड़ और राजकुमार वर्मा के बीच बंजर की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। यहां पर हमारे भाई का दो बीघा जमीन है जिसके पास विपक्षी आकर घर बना लिया है और आये दिन जमीन को कब्जा करने का काम किया करता है।

Related

JAUNPUR 3024601243618689125

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item