ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने लक्ष्मी नारायण मौर्य
https://www.shirazehind.com/2026/10/blog-post_1908.html
एसडीएम योगिता सिंह ने दी बधाई, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का दिया आश्वासन
जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से जौनपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए लक्ष्मी नारायण मौर्य का मनोनयन पत्र सोमवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित उपजिलाधिकारी सदर योगिता सिंह को सौंपा गया। संगठन के संरक्षक डॉ. राम सिंगार शुक्ला 'गदेला' के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन की ओर से की गई नियुक्ति की जानकारी दी।इस अवसर पर एसडीएम सदर योगिता सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मौर्य को बधाई देते हुए कहा कि मनोनयन से संबंधित जो भी औपचारिकताएं हैं, उन्हें पूरा कर दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नीरज सोनी सहित छाया पत्रकार संजय चौरसिया, शशिकांत मौर्य, आशीष पांडेय, भानु प्रताप सिंह, तामीर हसन, अरविंद पटेल, प्रो. आसाराम यादव, रोहित चौबे, इकराम अंसारी, रमेश चंद्र यादव, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, रामचंद्र नागर और वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

