सपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव महाराज की जयंती, समानता व सद्भाव का दिया संदेश
जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में महापुरुषों के विचारों और समाज सुधार में योगदान पर हुई चर्चा
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आदिकवि महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, विचारों और समाज सुधार में योगदान को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को समानता, सद्भाव, नैतिकता और मानवीय मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर एक समतामूलक और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
गोष्ठी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, वरिष्ठ नेता रूखसार अहमद, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हरिश्चंद्र प्रभाकर तथा महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने महापुरुषों के आदर्शों को वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में प्रासंगिक बताते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवारूल हक, अरशद कुरैशी, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, सोनी यादव, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अशफाक मंसूरी, रवि यादव, पूनम यादव, सोनी सेठ, वंदना यादव, वंदना श्रीवास्तव, पिंकी गुप्ता, अकरम मंसूरी, राजा नवाब, ईशान यादव, मो. आसिफ, कोमल यादव और धर्मेंद्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टीजन उपस्थित रहे।

