सरैयां गायत्री मंदिर में भजन-कीर्तन के बाद भव्य भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
https://www.shirazehind.com/2026/10/blog-post_238.html
जफराबाद। क्षेत्र के सरैयां गांव स्थित प्रसिद्ध गायत्री मंदिर में बुधवार को भजन-कीर्तन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां गायत्री का दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा।
बुधवार की देर शाम गायत्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर मां गायत्री की आराधना की। कीर्तन-भजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान गांव की महिलाओं ने देवी गीत और पचरा गाकर धार्मिक माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गायत्री का दर्शन-पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
आयोजन के दौरान दीपचंद्र तिवारी, आकाश तिवारी, प्रिंशु राय, शैलेश तिवारी, मनीष राय, अमन तिवारी, रितिक यादव, प्रज्ज्वल पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

