जमीन पर रास्ता बनाने के विवाद में झुलसे किसान की मौ"त, परिवार में मचा कोहराम

 

जफराबाद। लाइनबाजार क्षेत्र के लौकरी (परियावां) गांव निवासी 35 वर्षीय किसान दिनेश कुमार मौर्य की शुक्रवार देर रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौ" त हो गई। किसान ने 17 अक्टूबर को अपनी जमीन पर रास्ता बनाए जाने का विरोध करते हुए पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसे जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


लौकरी (परियावां) गांव निवासी दिनेश कुमार मौर्य पुत्र त्रिभुवन मौर्य का मौर्य बस्ती में जाने वाली सड़क के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। दिनेश का आरोप था कि बस्ती के कुछ लोग उसकी जमीन पर जबरन सड़क बनवा रहे हैं। इसी बात को लेकर उसने विरोध जताया। आरोप है कि 17 अक्टूबर को गांव के लोगों के सामने ही उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।


दिनेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। वहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार देर रात उसकी मौ"त हो गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


इस मामले में दिनेश मौर्य के परिजनों की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी विनीत राय ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। किसान की मौत के बाद प्रकरण में आवश्यक धाराएं बढ़ाई जाएंगी और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related

JAUNPUR 6628446343900114674

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item