रिहायशी मकान में छिपाकर रखे गए पांच कुंतल अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

 

जौनपुर। दीपावली के त्योहार से पहले जौनपुर पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली क्षेत्र के बाजार भुआ मोहल्ले में एक रिहायशी मकान से पांच कुंतल अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों की भारी मात्रा को देखते हुए रिहायशी इलाके में इनके भंडारण को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल भी उठते हैं।


पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर अनंत चंद्रशेखर और सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस की टीम ने बाजार भुआ स्थित एक मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से पांच कुंतल अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद हुए।


पुलिस ने इस मामले में ऐसन रजा पुत्र मुनीर हसन, निवासी बाजार भुआ, थाना कोतवाली, जौनपुर को गिरफ्तार किया है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 264/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम, 1885 की धारा 5/9(ख)(1) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, पुरानी बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी संजय पासवान, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र पाण्डेय और महिला मुख्य आरक्षी अंकिता सिंह शामिल रहीं।

Related

JAUNPUR 7511793845269514767

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item