मतदाता सूची के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का लगा कैम्प
जफराबाद।जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशा पर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकृत अधिकारी अमरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
कैम्प में बूथ से संबंधित सभी बीएलओ राजनीतिक पार्टियों के बी.एल.ए एवं कुछ आम मतदाता व नगर पंचायत जफराबाद के अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. सरफराज खान आदि उपस्थित रहे। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 4:00 तक उपस्थित रहकर फॉर्म 6 वितरित करेंगे। मतदाता का नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 भर कर जमा करेंगे।18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और छूटी हुई महिलाओं का नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा फार्म 6 के साथ आयु प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र वह पते के लिए आधार कार्ड, बिजली,गैस व पानी का बिल, निवास प्रमाण पत्र और रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो जमा करना होगा।
अगले शनिवार 24 अक्टूबर को दूसरा विशेष अभियान चलाया जाएगा।कैम्प में प्रधानाध्यापिका श्रीमती छाया सिंह,लक्ष्मीकांत सिंह,मालविका सिंह,अंजू सिंह,नीता पाल, संगीता मौर्या उपस्थित रही।

