जौनपुर की पूजा सिंह समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव मनोनीत

 

जौनपुर:समाजवादी पार्टी में संगठन विस्तार के तहत जौनपुर जिले के शाहगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिहियां (पोस्ट खुटहन) निवासी पूजा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें समाजवादी महिला सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी की अनुमति से किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके जुड़ने से महिला संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस आशय की सूचना ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने दी है।

Related

JAUNPUR 4290303986521311638

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item