कन्या पूजन के साथ सम्पन्न हुआ नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि

 नवमी को भक्तों ने मां सिद्धिदात्री स्वरूप में चौकियां धाम में टेका मत्था

नवरात्रि के अन्तिम दिन माता रानी का हुआ दर्शन, पूजन, हवन

चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में सोमवार को शारदीय नवरात्र के 9वें दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां शीतला का सिद्धिदात्री स्वरूप में दर्शन-पूजन करके मत्था टेका। प्रातःकाल भोर में 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर महंत विवेकानन्द पण्डा ने माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया। हवन—पूजन एवं माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े होकर भक्तों ने माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन करते नजर आये।
इसको लेकर मन्दिर परिसर को आकर्षण रूप, रंग—बिरंगे झालर, लाइट आदि से सजाया गया था। दर्शनार्थी माता रानी के दर्शन पूजन करने के पश्चात् सत्य नारायण मन्दिर, काल भैरव नाथ मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किये। श्रीमद्देवी भागवत पुराण के अनुसार शारदीय नवरात्र के नौवें दिन (महानवमी) मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, ईशित्व, वशित्व जैसी 8 सिद्धियां प्रदान करती हैं। इस दिन महानवमी की पूजा, हवन और कन्या पूजन किया गया। मां सिद्धिदात्री को हलवा, चना, पूरी और तिल का भोग लगाया जाता है।
महानवमी पर हवन एवं कन्या पूजन के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हुआ। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर सहित मेला क्षेत्र में पुलिस व पीएसी के जवान लगाये गये थे। आजमगढ़ मार्ग से आने वाले दर्शनार्थियों के लिये वाहन पार्किंग की व्यस्था मन्दिर से 300 मीटर की दूरी पूर्वी मुख्य मार्ग की गयी है। वहीं वाराणसी, शाहगंज, सुल्तानपुर, जौनपुर से आने पर पश्चिमी मुख्य मार्ग बड़ागर चौराहे पर वाहन पार्किंग की व्यस्था की गयी है। शीतला चौकियां धाम चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मेला क्षेत्र में मौजूद रहे। शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि होने के कारण देर शाम तक भक्तों ने माता रानी के दर्शन पूजन करने के पश्चात् हवन पूजन किया।

Related

डाक्टर 8547564200500595330

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item