दुर्गा प्रतिमा खण्डित करने का आरोप, प्रशासन ने रात में ही कराया विसर्जन

 

सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में नवरात्रि के 7वें दिन को दुर्गा प्रतिमा खंडित किये जाने और प्रशासन द्वारा उसी रात पास की नहर में प्रतिमा का विसर्जन कराये जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कम्प मच गया और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संजीत कुमार स्व. विजय राज के पुत्र ने अपने घर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की थी। आरोप है कि नवरात्रि के 7वें दिन देर रात गांव का रवि कुमार पुत्र राम सागर गौतम कथित तौर पर नशे की हालत में पंडाल में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

बताया जाता है कि इस दौरान रवि के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किये। हालांकि आरोप है कि परिजनों के मना करने के बावजूद उसने दुर्गा प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और सरायख्वाजा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थिति को शान्त कराया जिसके बाद प्रशासन द्वारा देर रात ही खंडित दुर्गा प्रतिमा का पास की नहर में विसर्जन करा दिया गया। रात में ही विसर्जन कराये जाने को लेकर भी मामले ने चर्चा का रूप ले लिया। संजीत कुमार के अनुसार घटना के बाद पुलिस रवि के परिजनों को थाने ले गयी। यह भी बताया कि पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related

JAUNPUR 2879936899632436582

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item