चाकू से पीठ पर वार, ईंट-पत्थरों से सिर पर हमला

 घायल युवक वाराणसी रेफर, दो आरोपी गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यारी देवी के अनुसार बीते रविवार शाम करीब 7:30 बजे उनके बड़े बेटे महेंद्र पटेल का धीरेंद्र तिवारी से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में वंशराज तिवारी, वंश बहादुर तिवारी, धीरेंद्र तिवारी और लकी तिवारी उनके घर पहुंचे और छोटे बेटे विनोद पटेल (35) पर हमला कर दिये। चाकू से पीठ और ईंट-पत्थरों से सिर पर वार किये। शोर सुनकर अवनीश पटेल, सूरज पटेल सहित ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गये। घायल विनोद को देर रात जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया लेकिन परिजनों ने शिवपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बतायी जा रही है। वहीं पुलिस ने वंशराज और वंश बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

Related

JAUNPUR 2457067740649478521

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item