शकरमंडी प्राथमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक, नियमित उपस्थिति पर जोर

 निपुण आकलन को लेकर अभिभावकों को किया जागरूक, नियमित उपस्थित रहने वाले विद्यार्थी और उनके अभिभावक सम्मानित

जौनपुर। नगर शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय शकरमंडी में अभिभावक-शिक्षक मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और उनकी शैक्षिक प्रगति में सहयोग देने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी निपुण आकलन की तैयारी तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका कविता मौर्या और उपस्थित अभिभावकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाध्यापिका ने अभिभावकों से बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि आगामी माह में निपुण आकलन होना है। ऐसे में विद्यालय में नियमित पढ़ाई के साथ घर पर भी बच्चों को अध्ययन के लिए पर्याप्त समय और उचित सहयोग देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों में विद्यालय के साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अभिभावकों ने आश्वस्त किया कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के साथ घर पर उनकी पढ़ाई पर भी ध्यान देंगे।

बच्चों में नियमित उपस्थिति की आदत विकसित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक कक्षा में लगातार उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने वाले अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

जनपद के स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) सदस्य अजय मौर्य ने होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एचपीसी) के माध्यम से बच्चों की प्रगति रिपोर्ट के संबंध में अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास, सीखने की क्षमता में वृद्धि और शैक्षिक प्रगति के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर शिक्षक हृदय नारायण वर्मा, अतुल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने की क्षमता और शैक्षिक उपलब्धियों में सुधार लाना रहा।

Related

JAUNPUR 7062019647607974660

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item