मछलीशहर में सम्राट अशोक मौर्य की लाट का उद्घाटन, आदर्शों पर चलने का आह्वान

 

मछलीशहर, जौनपुर। नगर पंचायत मछलीशहर के चन्द्रगुप्त मौर्य नगर स्थित छैला मियां का पूरा में स्थापित सम्राट अशोक मौर्य की लाट का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्राट अशोक के जीवन, शासनकाल और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने चेयरमैन संजय जायसवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर लाट का उद्घाटन किया और सम्राट अशोक की लाट के समक्ष शीश नवाकर श्रद्धा व्यक्त की।


इस दौरान संजय जायसवाल ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य मौर्य वंश के तीसरे शासक थे। उन्हें 'अशोक महान' और 'देवानांप्रिय प्रियदर्शी' के नाम से भी जाना जाता है। उनका शासनकाल लगभग 268 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व तक माना जाता है। उनके शासनकाल में भारतीय उपमहाद्वीप के बड़े हिस्से पर मौर्य साम्राज्य का विस्तार था। सम्राट अशोक ने अपने विचारों और आदर्शों से इतिहास पर गहरी छाप छोड़ी।


उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर लोगों को सामाजिक सद्भाव, मानवता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना चाहिए।


कार्यक्रम में लाट के संस्थापक एवं अवकाशप्राप्त शिक्षक सालिक राम मौर्य, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, राजकुमार मौर्य, विजय मौर्य, कमलेश चंद्र मौर्य, प्रदीप मौर्य, सुरेश चंद्र मौर्य एडवोकेट, धर्मेंद्र मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 4349556260871509379

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item