शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ गए पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर स्थित गुलाबी देवी महाविद्यालय परिसर में पूर्व सांसद स्वर्गीय अर्जुन सिंह यादव की 28वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामाशंकर और अश्विनी कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने पूर्व सांसद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अर्जुन सिंह यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई और लोगों को शिक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नीलम मौर्या ने कहा कि स्वर्गीय अर्जुन सिंह यादव हमेशा जरूरतमंदों की मदद और सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने कभी दिखावे की राजनीति नहीं की, बल्कि समाज के लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया। समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण और उनके विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस दौरान डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुभाष चंद्र यादव और डॉ. इंदुमती सहित अन्य लोगों ने भी पूर्व सांसद के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक कृष्णचंद यादव, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रुद्रसेन सिंह, कृष्णनेश यादव, अंकुर यादव, नीलम, सरोज यादव, मीना यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, राधे मोहन, रामजीत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 8479335623145137731

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item