शारदीय नवरात्र के छठवें दिन चौकियां धाम में उमड़ी भारी भीड़,

 भक्तों ने मां कात्यायनी स्वरूप में माता रानी का किया दर्शन—पूजन

चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केन्द्र मां शीतला चौकियां धाम में शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के छठवें दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां शीतला माता रानी का कात्यायनी स्वरूप में दर्शन-पूजन करके मत्था टेका। प्रातः काल भोर में 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर पुजारी जय नारायण पंडा ने माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया। हवन—पूजन एवं माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े होकर भक्तों ने माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन करते नजर आये। मन्दिर परिषद को आकर्षण रूप, रंग—बिरंगे झालर, लाइट आदि से सजाया गया है। दर्शनार्थी माता रानी के दर्शन पूजन करने के पश्चात् सत्य नारायन मन्दिर, काल भैरव नाथ मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करते नजर आये।

श्रीमद्देवी भागवत पुराण के अनुसार शारदीय नवरात्र के छठवें दिन (षष्ठी तिथि) मां कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी देवी दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। इनका रूप अत्यंत तेजस्वी और स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके चार हाथ हैं— बाएं हाथों में कमल और तलवार तथा दाएं हाथों में अभय और वरद मुद्रा सुशोभित है। इस दिन मां को शक्कर, गुड़ और शहद का भोग (नैवेद्य) अर्पण किया जाता है। इनकी उपासना से भय, रोग और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। जिन कन्याओं के विवाह में अड़चन या देरी होती है, उनके लिए मां कात्यायनी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इससे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष— चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है।

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर सहित मेला क्षेत्र में पुलिस व पीएसी के जवान लगाये गये हैं। आजमगढ़ मार्ग से आने वाले दर्शनार्थियों के लिये वाहन पार्किंग की व्यस्था मन्दिर से 300 मीटर की दूरी पूर्वी मुख्य मार्ग की गयी है। वहीं वाराणसी, शाहगंज, सुल्तानपुर, जौनपुर से आने पर पश्चिमी मुख्य मार्ग बड़ागर चौराहे पर वाहन पार्किंग की व्यस्था की गयी है। थानाध्यक्ष लाइन बाजार केके सिंह एवं शीतला चौकियां धाम चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मेला क्षेत्र में मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 3201257688050766354

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item