मछलीशहर पुलिस ने तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

 जौनपुर में वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मछलीशहर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया एक आरोपी; पूछताछ के बाद दो अन्य गिरफ्तार

जौनपुर। मछलीशहर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात चुंगी चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान वह असंतुलित होकर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात मछलीशहर पुलिस टीम चुंगी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले और लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार ने अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर अचानक मुड़ने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान टेकारडीह निवासी दशरथ प्रजापति के रूप में हुई।


पुलिस का कहना है कि दशरथ ने पूछताछ के दौरान जमील अहमद का नाम बताते हुए कहा कि वह विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उसे देता था। एक मोटरसाइकिल राकेश यादव उर्फ व्यापारी को बेचने के लिए दी गई थी, जबकि दो मोटरसाइकिलें जमील के भाई मोहम्मद मोबिन के घर पर रखी होने की जानकारी मिली।


इसके बाद पुलिस टीम ने मोहम्मद मोबिन और राकेश यादव के घर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने की जानकारी दी है। हालांकि, प्रेस नोट में जमील अहमद की गिरफ्तारी का उल्लेख नहीं है।


पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 339/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(4) और 317(5) में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी, आरक्षी श्यामू कुमार चौहान, राम सिंह, नीरज कुमार राजभर, अमरजीत और जितेंद्र यादव शामिल रहे।

Related

JAUNPUR 4229815546545429666

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item