26 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन स्तर पर लिए गए निर्णय के बाद सामान्य प्रशासन अनुभाग ने 25 अक्टूबर को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर दी। 

सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश संबंधी आदेश की प्रतिबंधित अवकाश सूची के क्रमांक 24 पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था। अब शासन ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर घोषित यह सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत नहीं होगा। शासन ने पूर्व में जारी विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित करने के निर्देश दिए हैं, जबकि उसके शेष प्रावधान यथावत रहेंगे।

शासन का यह आदेश प्रदेश के संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।


Related

JAUNPUR 5643833498234479333

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item