जमीन के विवाद में मारपीट से घायल बुजुर्ग की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

 चंदवक के परसादीपुर गांव में हुई थी घटना, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा किया बरामद

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर (उमरवार) गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में चंदवक पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, परसादीपुर निवासी राजकुमार गौड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अक्टूबर 2026 की शाम करीब पांच बजे जमीन के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर उनका बेटा किशन गौड़ बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई, जिसमें वह भी घायल हो गया।

घायल राजकुमार गौड़ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 17 अक्टूबर की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत आरोपियों की तलाश तेज कर दी।


पुलिस ने रविवार, 18 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए राजकुमार वर्मा (59), राहुल वर्मा उर्फ राजेश्वर वर्मा (45), राजू वर्मा उर्फ राजीव (35) और बुद्धु वर्मा उर्फ रामप्रीत वर्मा (30), निवासी परसादीपुर गांव, थाना चंदवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related

JAUNPUR 6130237254895772360

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item