मड़ियाहूं में फायरिंग करने का आरोपी आलोक यादव गिरफ्तार

 रानीपुर गांव में 16 अक्टूबर को हुई थी घटना, जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने भेजा न्यायालय

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने वांछित आरोपी आलोक यादव (26) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार, 18 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


पुलिस के अनुसार, रानीपुर निवासी मानसिंह यादव ने 16 अक्टूबर को मड़ियाहूं थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जोगीपुर निवासी आलोक यादव पुत्र स्वर्गीय रामबहाल यादव ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 403/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी मड़ियाहूं थाने में लूट, चोरी का माल रखने, गाली-गलौज और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

Related

JAUNPUR 1924506082531109496

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item