अखिलेंद्र त्रिपाठी वाराणसी शिक्षक खंड से विधान परिषद के लिए ठकुराई गुट के प्रत्याशी
ठकुराई गुट की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ नाम घोषित, पांच अक्टूबर को वाराणसी में करेंगे नामांकन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की अति आवश्यक बैठक रविवार को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में हुई। इसमें डॉ. अखिलेंद्र कुमार त्रिपाठी को वाराणसी शिक्षक खंड से विधान परिषद सदस्य के लिए संगठन का अधिकृत प्रत्याशी सर्वसम्मति से घोषित किया गया। बैठक में जौनपुर समेत वाराणसी शिक्षक खंड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनपदों से शिक्षक और प्रधानाचार्य शामिल हुए।
बैठक में प्रांतीय संरक्षक रमेश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, वाराणसी मंडल अध्यक्ष सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष जौनपुर तेरस यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल सिंह और जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगठन ने तय किया कि डॉ. अखिलेंद्र त्रिपाठी पांच अक्टूबर को वाराणसी में नामांकन करेंगे। इस दौरान जौनपुर सहित वाराणसी शिक्षक खंड के सभी आठ जनपदों से बड़ी संख्या में शिक्षक नामांकन में शामिल होंगे। बैठक को संगठन के प्रांतीय संरक्षक रमेश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सरोज सिंह, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
डॉ. अखिलेंद्र त्रिपाठी वर्तमान में प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष हैं। संगठन की ओर से बताया गया कि वह पूर्व में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष और राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
बैठक में संगठन के कोषाध्यक्ष हसन सईद, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, बद्रीनाथ सिंह, समर बहादुर सिंह, दयाशंकर यादव, बबलू सिंह, इंद्रपाल सिंह, पारसनाथ सिंह, मोहम्मद अब्बास, ओमप्रकाश सिंह, बृजेश कुमार सिंह समेत जौनपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वाराणसी शिक्षक खंड के विभिन्न जनपदों से डॉ. अनुराग मिश्रा, प्रधानाचार्य सीएस एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, डॉ. गणेश गिरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा समिति, डॉ. राजेश कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य नवयुग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डॉ. रेवती रमण त्रिपाठी, व्याकरण विभागाध्यक्ष, डॉ. साकेत शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्कृत संरक्षण मंच और डॉ. शिवमणि उपाध्याय, साहित्य विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
प्रत्याशी घोषित किए जाने पर डॉ. अखिलेंद्र त्रिपाठी ने संगठन के नेतृत्व और पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने डॉ. उमेश त्यागी, लालमणि द्विवेदी, जगदीश पांडेय, ठकुराई क्रांति के संरक्षक रमेश सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह समेत संगठन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।
बैठक की जानकारी संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

