युवकों के दो गुट में मारपीट की घटना पुलिस के सक्रियता से टली, कई को हिरासत में लिया

 

जफराबाद।क्षेत्र के हौज पोखरा गांव के पुरवा में गुरुवार की दोपहर की  युवकों के दो गुटों में गोलबंदी व झड़प की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गयी।जिसके कारण मारपीट की घटना टल गयी।पुलिस कई युवकों को हिरासत में ले लिया है।उनसे पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस की टीम सम्भावित स्थानों पर पहुंच कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को मुखबिर से सूचना मिली कि हौज पोखरे के पास किसी विवाद को लेकर युवकों के दो गुट जमा हो रहे है।दोनों तरफ से गाली गलौज दिया जा रहा।दर्जनो की संख्या में युवक जमा हो रहे है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे भारी संख्या में पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस को देखकर युवक भाग निकले।संदिग्ध कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।हालांकि अभी पुलिस की टीम हौज गांव के सभी पुरवों के अलावा आसपास के कई गांव व जफराबाद कस्बे तक उक्त युवकों को तलाशने में लगी है।थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे न बताया कि मामले में पूछताछ चल रही है।उसके बाद वास्तविक घटना की जानकारी होगी।

Related

JAUNPUR 4132435496194206461

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item