स्कूल के बच्चों ने डांडी यात्रा निकाल कर दिया जरूरी संदेश

 

जफराबाद।स्थानीय थाने के पास स्थित एक विद्यालय के नौनिहालों ने गुरुवार को एक सिम्बोलिक दांडी यात्रा निकाल कर सत्य, अहिंसा,अनुशासन तथा जिम्मेदार  नागरिक बनने का संदेश दिया।

नौनिहालों ने उक्त दांडी यात्रा में गांधी जी सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का रूप बनाकर यात्रा में शामिल हुए।विद्यालय से निकली यह रैली जफराबाद थाने के प्रांगण में पहुंची।वहां पर एसआई अरविंद यादव,अम्बेश सिंह, शालिनी यादव ने बच्चों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।इसके बाद रैली के बच्चों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।बच्चों को सड़क और चलने तथा सड़क पर बनाये गए सिम्बल के बारे में विस्तार से बताया गया।रैली में प्रधानाचार्य श्वेता राय,अंजुलता मौर्या,भार्गवी यादव,रिमझिम यादव आदि रहे।

Related

JAUNPUR 3574294249266367239

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item