किशोरी की फोटो को सिन्दुर पहनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप में दो पर प्राथमिकी

 29 सितम्बर को जफराबाद पुलिस ने आरोपी का किया था चालान

जफराबाद। ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी को उसके दूर के ही एक रिस्तेदार द्वारा भगा ले जाने के मामले में एक नया मोड़ तब आया जब किशोरी के परिजन दोबारा शनिवार को एसपी जौनपुर के यहां फरियाद लेकर पहुंचे और गुहार लगाया कि उसकी किशोरी बेटी की फोटो को सिन्दुर पहनाकर आरोपी की मां सहित एक अन्य महिला द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। एसपी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

थाना क्षेत्र के ही एक गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी को उसका दूर का रिस्तेदार बीते 24 सितम्बर की शाम को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने अगले दिन जफराबाद थाने पर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी युवक कृष्णा गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता  निवासी  फरिदाबाद थाना सरायख्वाजा को थाना क्षेत्र के नेवादा चौराहा से 29 सितम्बर को गिरफ्तार कर उसका चालान न्यायालय भेज दिया था। 


शनिवार को मामले में एक नया मोड़ तब आया जब किशोरी की मामी अपनी फरियाद लेकर एसपी जौनपुर के यहां पहुंच गयी। आरोप लगाया कि आरोपी युवक की मां सहित एक अन्य महिला द्वारा उसकी भांजी की फोटो को सिन्दूर पहनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। आरोप है कि जब उसने इसका उलाहना दिये जाने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गयी। यहां बता दें कि मामले में आरोपी युवक अभी जेल में हैं।


 एसपी ने महिला की फरियाद पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने का आदेश दिया है। 

थाना प्रभारी कमल नयन दूबे ने बताया कि मामले में आरोपों के आधार पर एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांच की जा रही है।

Related

डाक्टर 3496189466879136854

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item