सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं विद्यार्थी : प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय

 गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को जनसेवा के लिए किया प्रेरित

समोधपुर, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज, समोधपुर में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता के अभाव में अनेक पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में विद्यार्थी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है। विद्यार्थियों के माध्यम से परिवार और समाज के लोगों को जागरूक करना जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों, पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए उनकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसे समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, जनसेवा और जागरूक नागरिकता की भावना विकसित करना है। विद्यार्थी सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे सकते हैं।


सह-संयोजक विकास कुमार यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सही जानकारी होने से पात्र व्यक्तियों को उनका लाभ प्राप्त करने में मदद मिलती है। विद्यार्थियों को योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना जरूरी है, ताकि वे स्वयं जागरूक होने के साथ दूसरों को भी जागरूक कर सकें।


कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और नागरिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर प्रोफेसर अरविन्द कुमार सिंह, प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह, डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. आलोक प्रताप सिंह विशेन, डॉ. सत्यप्रकाश सिंह और डॉ. वंदना त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने जलपान किया।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी ने किया। संयोजन डॉ. लालमणि प्रजापति तथा सह-संयोजन विकास कुमार यादव ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item