लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ ने चलाया निःशुल्क टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जाँच अभियान

 

जौनपुर। सेवा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प के साथ लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चौरसंड के तत्वाधान में, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय, चौकीपुर, चौकियाँ पर *निःशुल्क टीकाकरण अभियान* एवं नवजात शिशुओं तथा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अभियान के दौरान नवजात शिशुओं के टीकाकरण के साथ गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ए एन एम योगिता राय, प्रधानाध्यापिका ममता श्रीवास्तव, आशा कार्यकर्ता कुसुम यादव , अर्चना मौर्या एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग एवं विद्यालय परिवार के सहयोग से लाभार्थियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य समाज की मजबूत नींव है और ऐसे स्वास्थ्य अभियानों के माध्यम से क्लब निरंतर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा।

क्लब सचिव लायन नवीन मिश्रा ने कहा कि “सेवा तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के उस वर्ग तक पहुँचे, जिसे वास्तव में उसकी आवश्यकता है। स्वस्थ माँ और स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं।”

कार्यक्रम संयोजक लायन गौरव श्रीवास्तव ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यालय परिवार, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लायन ऋषिदेव, सेवा सप्ताह को-चेयरपर्सन लायन मोहम्मद आज़म सहित लायंस क्लब के सदस्य, स्वास्थ्यकर्मी, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, टीकाकरण एवं जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।


Related

डाक्टर 1612200054659297236

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item