नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 10 अक्टूबर को जौनपुर में लगेगा मेगा जॉब फेयर, पांच हजार से ज्यादा युवाओं ने कराया पंजीकरण

 

जौनपुर। नौकरी और रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब रोजगार की तलाश में जौनपुर से बाहर जाने या कंपनियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। 10 अक्टूबर को नगर के इंग्लिश क्लब में रोजगार का बड़ा अवसर दस्तक देने जा रहा है। यहां आयोजित होने वाले ‘रोजगार संकल्प अभियान’ जॉब फेयर में देश की नामी-गिरामी कंपनियां पहुंचेंगी और युवाओं को उनकी योग्यता व हुनर के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

जॉब फेयर का आयोजन कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय ‘विक्की’ की पहल पर किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक मेले में रिसेप्शनिस्ट, फ्रंट डेस्क, बैंक ऑफिस, अकाउंटेंट, सेल्स, मार्केटिंग, नर्सिंग, हॉस्पिटल स्टाफ समेत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। ऐसे में अलग-अलग शैक्षिक योग्यता और कौशल रखने वाले युवाओं के लिए यह जॉब फेयर रोजगार की तलाश को मुकाम देने का बड़ा माध्यम बन सकता है।

पांच हजार से ज्यादा युवाओं ने कराया ऑनलाइन आवेदन

आयोजक विकेश उपाध्याय ‘विक्की’ ने बताया कि रोजगार मेले को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। अब तक पांच हजार से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। लगातार युवाओं के आवेदन करने का सिलसिला जारी है। उनका कहना है कि कोशिश है कि जौनपुर के अधिक से अधिक युवाओं को उनकी क्षमता और योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

नौकरी चाहिए तो 10 अक्टूबर को पहुंचें इंग्लिश क्लब

रोजगार संकल्प अभियान के तहत आयोजित जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से इंग्लिश क्लब, जौनपुर में पहुंचने का अवसर है। आयोजकों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

जॉब फेयर में शामिल होने के लिए जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9455803612 और 9415602860 पर संपर्क किया जा सकता है।

ऐसे में लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह आयोजन उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है। हुनर है, मेहनत है और नौकरी की तलाश है तो 10 अक्टूबर को इंग्लिश क्लब पहुंचना रोजगार की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Related

JAUNPUR 7897313289022577158

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item