एमएलसी चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी, जिला निर्वाचन अधिकारी सख्त


जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में निर्वाचन ड्यूटी से नदारद रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी है। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए नियुक्त कुछ अधिकारी-कर्मचारी 22 अक्टूबर को मतदान पार्टियों की रवानगी के समय अनुपस्थित पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


सहायक अधिकारी कार्मिक एवं जिला विकास अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों को उनके नियुक्ति आदेश के माध्यम से समय से सूचना उपलब्ध करा दी गई थी। इसके बावजूद कुछ अधिकारी-कर्मचारी मतदान पार्टियों की रवानगी के समय उपस्थित नहीं हुए।


इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत निर्वाचन ड्यूटी के प्रति अनिच्छा अथवा लापरवाही बरतने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Related

डाक्टर 864746859557778971

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item