नए कप्तान के आते ही बदमाशों की सलामी! स्कूटी सवार से डेढ़ लाख की लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

 

जौनपुर। जिले की कमान नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के संभालते ही बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी। गुरुवार की देर शाम सिकरारा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने वक्रांगी केंद्र संचालक को धक्का देकर सड़क पर गिराया और उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक स्कूटी की डिग्गी में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के देवपुर गांव निवासी मनमोहन सिंह शेरवा बाजार में वक्रांगी केंद्र चलाते हैं। गुरुवार की देर शाम वह रोज की तरह अपना केंद्र बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। अभी वह गांव से कुछ दूर पहुंचे ही थे कि पीछे से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया।


बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उनकी स्कूटी में धक्का मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। इससे पहले कि मनमोहन सिंह संभल पाते, बदमाश उनकी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार स्कूटी की डिग्गी में करीब 1.50 लाख रुपये नकद रखे हुए थे।


घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लूट की खबर मिलते ही सिकरारा थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के साथ ही आसपास के रास्तों और संभावित भागने के मार्गों की जांच शुरू कर दी।


पुलिस अब बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है। वारदात में शामिल तीनों बदमाश किस दिशा में भागे और घटना की पहले से रेकी की गई थी या नहीं, पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।


नए कप्तान के कार्यभार संभालने के कुछ ही घंटे बाद हुई इस वारदात ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। अब पुलिस के सामने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लूट का खुलासा करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

Related

JAUNPUR 8624452064325889094

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item