नीट पीजी में एमडी मेडिसिन के लिए चयनित डॉ. जिज्ञासा तिवारी को शिक्षकों ने दिया आशीर्वाद
https://www.shirazehind.com/2026/10/blog-post_796.html
जौनपुर। नीट पीजी परीक्षा में एमडी मेडिसिन के लिए चयनित डॉ. जिज्ञासा तिवारी के तियरा स्थित आवास पर पहुंचकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी इस सफलता से परिजनों के साथ ही क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।
डॉ. जिज्ञासा तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम सागर तिवारी की पौत्री तथा कैप्टन डॉ. सुनील कांत तिवारी, प्रवक्ता ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन की सुपुत्री हैं। उन्होंने नीट पीजी परीक्षा में सफलता हासिल कर एमडी मेडिसिन में चयनित होकर परिवार एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष अनिल यादव के साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के अध्यक्ष उमेश मिश्र, कैप्टन बृजभूषण, राजेंद्र मौर्य प्रवक्ता, पूर्व एआरपी सत्यनारायण यादव, शेखपुर खुटहन के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मौर्य जी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने डॉ. जिज्ञासा तिवारी को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

