जमीनी विवाद में वृद्ध की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, सात के खिलाफ तहरीर

 


खेतासराय (जौनपुर):क्षेत्र के रानीमऊ गांव में मंगलवार की दोपहर जमीनी रंजिश में पटीदारों ने एक वृद्ध की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पत्नी की ओर से सात लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है।

उक्त गांव निवासी मोहम्मद अकरम (५६)और उनके भाई वहाजुद्दीन के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। मंगलवार दोपहर इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर मोहम्मद अकरम पर जानलेवा हमला बोल दिया।

हमलावरों के ताबड़तोड़ प्रहार से मोहम्मद अकरम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। जब तक परिजन इलाज के लिए उन्हें कहीं ले जाने की व्यवस्था करते, तब तक मोहम्मद अकरम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही खेतासराय थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी नरगिस ने मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

Related

डाक्टर 8150973798633337374

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item