राष्ट्रीय कृषि प्रतियोगी परीक्षा में जौनपुर की अनुष्का ने मारी बाजी

 अपने ग्रुप में हासिल किया प्रथम स्थान, आईसीएआर नई दिल्ली में पीएचडी के लिए चयन; तिलकधारी महाविद्यालय की कृषि संकाय की पहली छात्रा को मिला यह अवसर

जौनपुर। जिले की बेटी अनुष्का सिंह ने कृषि क्षेत्र की अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा में अपने ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस शानदार सफलता के बाद उनका चयन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थान में पीएचडी कार्यक्रम के लिए हुआ है। कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शोध के लिए चयन होने पर परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

कनकपुर फतेहगंज निवासी चेतेन्द्र प्रताप सिंह की पुत्री अनुष्का सिंह ने पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उन्हें आईसीएआर के प्रतिष्ठित संस्थान में उच्चस्तरीय अध्ययन और शोध करने का अवसर मिला है। पीएचडी के दौरान उन्हें छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

अनुष्का की शैक्षणिक यात्रा भी जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर से बीएससी कृषि की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या से एमएससी कृषि की डिग्री हासिल की। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने शोध के क्षेत्र में अगला मुकाम हासिल किया।

तिलकधारी महाविद्यालय के कृषि संकाय के लिए भी अनुष्का की उपलब्धि विशेष महत्व रखती है। महाविद्यालय के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर आईसीएआर के प्रतिष्ठित संस्थान में पीएचडी के लिए प्रवेश पाने वाली अनुष्का कृषि संकाय की पहली छात्रा हैं।

अब अनुष्का आईसीएआर में कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में शोध करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही तिलकधारी महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह है। सफलता की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों ने अनुष्का और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related

डाक्टर 1688639137262847489

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item