जौनपुर में पांच दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव कल से, 10 नवंबर को होगा प्रतिमा विसर्जन

 शहर से लेकर विभिन्न क्षेत्रों तक सज गए पूजा पंडाल, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित; नखास स्थित शक्ति कुंड में होगा विसर्जन

जौनपुर। दीपावली के उल्लास के बीच जनपद में पांच दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) के बैनर तले जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में शुक्रवार, 6 नवंबर से विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन शुरू होगा। इसके लिए पंडालों में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई हैं। शुक्रवार को पूजा-पाठ के बाद देवी-देवताओं का पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा।


महासमिति के नेतृत्व में विभिन्न पूजन समितियों द्वारा पांच दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन और आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद मंगलवार, 10 नवंबर को सभी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति और आस्था के साथ मां लक्ष्मी को विदाई देंगे।


इस संबंध में श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि महासमिति से संबद्ध सभी पूजन समितियां परंपरागत तरीके से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करेंगी। प्रतिमा विसर्जन के लिए आदि गंगा गोमती के तट पर नखास स्थित शक्ति कुंड में भी व्यवस्था की गई है।


वहीं, महासचिव संतोष यादव ने सभी पूजन समितियों के पदाधिकारियों से अपील की कि पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और धार्मिक परंपराओं का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

Related

डाक्टर 6212921234564817999

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item