टीनशेड हटाकर दुकान में घुसे चोर, CCTV का केबल काट उड़ाए 1.62 लाख रुपये

 नवीन मंडी क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक, काउंटर तोड़कर नकदी समेट ले गए चोर; दुकानदार ने चौकी पुलिस को दी तहरीर

चौकियां धाम, जौनपुर। नवीन मंडी स्थित मां शीतला चौकियां क्षेत्र में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर दुकान का टीनशेड हटाकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे का केबल काट दिया। इसके बाद काउंटर तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 62 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार के होश उड़ गए।


जानकारी के अनुसार रामदासपुर नेवादा निवासी रतन सोनकर पुत्र स्व. फूलचन्द सोनकर की नवीन मंडी क्षेत्र में किराना की दुकान है। पीड़ित की ओर से शीतला चौकियां चौकी पुलिस को दी गई लिखित तहरीर के मुताबिक बीते 4 नवंबर की रात चोर दुकान के ऊपर लगा टीनशेड हटाकर अंदर घुस गए। इसके बाद पहचान छिपाने और वारदात का सुराग मिटाने के इरादे से सीसीटीवी कैमरे का केबल काट दिया। चोरों ने दुकान का काउंटर तोड़कर उसमें रखी 1,62,000 रुपये की नकदी पार कर दी और आराम से फरार हो गए।


घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने और चोरी गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।


पुलिस को तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।

Related

JAUNPUR 7095646557735852711

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item